अस्वीकरण
सलाह नहीं
इस साइट की कोई भी बात निवेश, वित्तीय, क़ानूनी या टैक्स सलाह नहीं है। कोई भी फ़ैसला लेने से पहले किसी योग्य सलाहकार से बात करें।
जोखिम
डोमेन नाम और दूसरी डिजिटल संपत्तियाँ सट्टे वाली संपत्तियाँ हैं। उनकी क़ीमत गिर सकती है, वे बिक न पाएँ, और हर साल रिन्यूअल का ख़र्च लगता है। ट्रेडमार्क विवाद और रजिस्ट्री के नियम बदलने का जोखिम भी रहता है। पुराने सौदे भविष्य की क़ीमत तय नहीं करते, और यहाँ किसी कमाई का वादा नहीं किया जाता।
आँकड़े
हर आँकड़ा उसके स्रोत की बताई तारीख़ का है और बाद में बदल सकता है। बाज़ार मूल्य और पूर्वानुमान अनुमान हैं, पक्के तथ्य नहीं। अपने काम के लिए मूल स्रोत ज़रूर देखें।
विज्ञापन
साइट पर दिखने वाले विज्ञापन Google जैसी तीसरे पक्ष की सेवाएँ चुनती हैं। किसी विज्ञापन का दिखना उस उत्पाद या सेवा का हमारा समर्थन नहीं है। विज्ञापनों से हमारी संपादकीय सामग्री तय नहीं होती।
संबंधों का खुलासा
यह साइट प्रोप्राइटरशिप फ़र्म Digital Sampatti की है। लेखक अश्विनी कुमार श्रीवास्तव इसके सम्पादकीय सलाहकार हैं। वे UP Corporate News के प्रधान संपादक और SCR Times के संपादक भी हैं, और इस साइट पर उनके लिंक दिए गए हैं। यहाँ जिन किताबों के Amazon लिंक दिए गए हैं, वे लेखक की अपनी किताबें हैं, और उनकी बिक्री से लेखक को रॉयल्टी मिलती है। Amazon के लिंक affiliate लिंक नहीं हैं। विचार लेखक के निजी हैं।